फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   tunda admitted, Blasts were made in Sonipat

टुंडा ने कबूला, सोनीपत में कराए थे धमाके

Sun, 27 Oct 2013 11:38 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
tunda admitted, Blasts were made in Sonipat
शहर में 1996 में हुए बम धमाकों के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा ने
विज्ञापन
आखिरकार पुलिस के सामने कबूल कर ही लिया कि उसने ही अपने साथियों इमरान और शकील को धमाके करने के लिए भेजा था।

दिल्ली से प्राडक्शन वारंट पर सोनीपत लाई हरियाणा पुलिस ने टूंडा को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। टूंडा ने जिन दो साथियों के नाम बताए हैं, पुलिस उन दोनों को पहले ही पकड़ चुकी है। टूंडा के इस कबूलनामे से 17 साल बाद सोनीपत बम धमाकों का मामला सुलझता दिखाई दे रहा है।

टुंडा ने हरियाणा पुलिस को बताया कि उसके साले की मौत के बाद वह जेहाद से जुड़ा और उसने देश भर में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया। टुंडा को रिमांड अवधि खत्म होने पर रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पानीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई।


दिल्ली पुलिस द्वारा 17 अगस्त को गिरफ्तार किए गए अब्दुल करीम टुंडा ने 28 दिसंबर 1996 को सोनीपत में बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा और गीता भवन चौक स्थित गुलशन मिष्ठान भंडार के पास विस्फोट करवाए थे। इस मामले में इंद्रा कालोनी सोनीपत निवासी सज्जन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अशोक नगर पिलखुआ (गाजियाबाद) निवासी शकील पुत्र सुलेमान और अनार वाली गली, तेलीवाड़ा दिल्ली निवासी मोहम्मद अमीर उर्फ इमरान खान पुत्र मोहम्मद हफीज को 1998 में गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए पुलिस ने शनिवार को टुंडा को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था।



टुंडा ने रिमांड अवधि में अपने गुर्गों द्वारा सोनीपत में धमाके करवाना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड अवधि के बाद रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पानीपत पुलिस ने 1997 में हुए समझौता एक्सप्रेस बम कांड के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
- बलबीर सिंह, डीएसपी सिटी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed