फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three judo players won gold medal

जूडो में गुड़गांव को मिले तीन गोल्ड

Thu, 09 Jan 2014 11:11 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 09 Jan 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three judo players won gold medal

दिल्ली में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में गुड़गांव के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का परिचय दिया। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर गुड़गांव ही नहीं, बल्कि हरियाणा का भी नाम रोशन कर दिया है। विजेता खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को जिला खेल विभाग के नेहरू स्टेडियम में स्वागत किया गया।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (बसई) में आठवीं की छात्रा रेखा कटारिया ने 36 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रेखा ने कहा कि दिल्ली में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत की थी।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक मिलने से काफी खुशी हुई है। उसे यह स्वर्ण पदक अंडर-14 स्पर्धा में प्राप्त हुआ। गुड़गांव की सिमरन कटारिया ने अंडर-14 के 27 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल विभाग के जूडो कोच महेंद्र सिंह ने बताया कि लिटरेसी इंडिया की कामिनी अंडर-17 स्पर्धा में गुड़गांव के धर्मवीर ने रजत पदक जीता।

35 किलोग्राम भारवर्ग में अखिलेंद्र ने स्वर्ण पदक और मंथन जांगू ने कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ियों का नेहरू स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी आईपीएस लांबा ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed