{"_id":"bf8686161df57bd4006585a1924cee5e","slug":"three-gifts-for-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर को तीन बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर को तीन बड़ी सौगात
झज्जर/ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सीएम भूपेंद्र
विज्ञापन
सिंह हुड्डा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार केवल काम करने में ही विश्वास
करती है, जबकि पिछली सरकारों का रिकॉर्ड सभी के सामने है।
यह बात उन्होंने माछरौली में एक कार्यक्रम के दौरान कही। सांसद ने रविवार को गांव माछरौली में करीब 35 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा सांसद ने संत गरीब दास फाउंडेशन की ओर से संत गरीब दास नेत्र चिकित्सालय की भी आधारशिला रखी। कार्यक्रम में हरियाणा की शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और बादली से विधायक नरेश शर्मा भी मौजूद थे। सांसद दीपेंद्र ने गांव माछरौली में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखते हुए कहा कि इस संस्थान के तैयार होने से क्षेत्र के युवा शिक्षण क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकेंगे। दीपेंद्र ने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर के लिए डाइट संस्थान खोलने की घोषणा की थी। इसकी आधारशिला माछरौली में रखी गई है।
आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जलघर का उद्घाटन भी किया गया। साल्हावास लिंक चैनल के जरिये इस जलघर से माछरौली सहित गांव भटेड़ा, काहड़ी, चांदपुर, जाहिदपुर, छोटा जाहिदपुर, भटेड़ा ढाणी और ढाणी काहड़ी में नियमित तौर पर पेयजल आपूर्ति होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस सांसद ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 132 केवी क्षमता के सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इस सबस्टेशन के तैयार होने से माछरौली सहित हसनपुर, रईया, भिंडावास, कुंजिया, बिलोचपुरा, चढ़वाना, रेढ़ूवास, कासनी, बाबेपुर, जटवाड़ा, सुबाना, चांदौल, अहरी, खेड़ी सुलतान, भटेड़ा, पटासनी, अमादलपुर, असदपुर खेड़ा, खुड्डन, जाहिदपुर, छप्पार, खखाना, कोका, कुलाना, काहड़ी, गिजाड़ौद, किरड़ौद, पाटौदा, लुहारी, ऊंटलौधा, दादनपुर, चांदपुर, रायपुर, सिलाना, सुलौधा और उसके लगते 34 अन्य गांवों के घरेलू, नलकूप व अन्य श्रेणियों से 18,718 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिला है।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के श्रीगणेश से माछरौली व आसपास के ग्रामीणों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संत गरीब दास फाउंडेशन और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद सागर ने सांसद व अन्य अतिथिगण का आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़ एडवोकेट, पूर्व मंत्री धीरपाल सिंह, पूर्व विधायक हरीराम वाल्मीकि, डॉ. वीरेंद्र पाल और श्रीओम अहलावत मौजूद थे।