{"_id":"5b946495cfda1b5d85dc6341893f8c3e","slug":"the-two-groups-went-fiercely-in-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में जमकर चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में जमकर चली गोलियां
अमर उजाला फिरोजपुर झिरका
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव तिगांव में बुधवार को दो गुटों में जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली। घटना के बाद तनाव के चलते देर शाम तक गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तिगांव में दो गुटों में आम रास्ते को लेकर तकरार हो गई। इसी बीच एक गुट ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर उसके साथी भारी संख्या में वहां पहुंच गए। उनके बीच करीब आधे घंटे तक फायरिंग होती रही।
विज्ञापन
लेकिन किसी तरह की जान-माल की कोई खबर नहीं है। फायरिंग की खबर मिलते ही पुन्हाना, पिनगवां, नगीना, नूंह व फिरोजपुर झिरका थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस वाले गांव में डटे रहे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी फिरोजपुर झिरका ने लोगों को समझाकर किसी तरह माहौल को शांत किया। इस संबंध में किसी ने भी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस की माने तो अभी भी गांव में झगडे़ का माहौल है। फिरोजपुर झिरका के विधायक एवं गांव तिगांव के नसीम अहमद भी सूचना पर पहुंचे।