फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The house collapsed , killing one

मकान की छत गिरने से एक की मौत

Sat, 07 Sep 2013 12:46 AM IST
कैथल/ब्यूरो
कैथल/ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
The house collapsed , killing one
पट्टी अफगान में शुक्रवार को पशुओं के बरामदे के जर्जर पीलर की मरम्मत के समय लेंटर ढहने से मलबे के नीचे दबने के कारण मिस्त्री की मौत हो गई जबकि मकान मालिका का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लेंटर गिरने की इस घटना से लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई।

सूचना मिलने पर एसडीएम नर हरी बांगड़ व सिटी थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर अश्विनी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबे को हटाया गया।
विज्ञापन


पट्टी अफगान के अमरीक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पिता रणधीर सिंह और भाई सुखविंद्र के साथ पशुओं के बरामदे के जर्जर पीलर की मरम्मत करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत का कार्य पट्टी अफगान का ही मिस्त्री पाला राम कर रहा था। जबकि वे मशाला तैयार कर रहे थे और सुखविंद्र ईंटें पकड़वाने का कार्य कर रहा था।

 परिवार के अन्य सदस्य चौबारे में बैठे थे। निर्माण कार्य के दौरान अचानक जब लेंटर खिसकने लगा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन इतनी ही देर में लेंटर नीचे आ गिरा।

लेंटर की मलबे के नीचे मिस्त्री पाला राम व सुखविंद्र दब गये। आसपास के लोगों ने मलबे को हटाने की कोशिश की। सफल नही होने पर मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा पुलिस बल के साथ-साथ तीन जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे।

बाद में मलबे को हटाकर दोनों को उपचार के लिए कैथल के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मिस्त्री पाला राम की मौके  पर ही मौत हो गई।

हादसे को लेकर एसडीएम नर हरी बांगड़ ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने परिवार के लोगों जर्जर मकान को खाली करने को कहा। पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed