फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sweeper stolen electric car from showroom

Haryana: शोरूम से सफाई कर्मचारी ने चुराई इलेक्ट्रिक कार, गांव ले जाते हुए किया हादसा; केस दर्ज

Tue, 10 Mar 2026 10:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:38 PM IST
सार

शोरूम की एक चाबी सफाई कर्मचारी के पास थी।  आठ मार्च को वह अवकाश पर था और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी करके अपने-अपने घर पर चले गए थे। 

विज्ञापन
Sweeper stolen electric car from showroom
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ शहर के एक ऑटोमोबाइल शोरूम से नई इलेक्ट्रिक कार चोरी हो गई है। शोरूम के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने शोरूम के ही सफाई कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


शोरूम के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को दी जानकारी 

शोरूम के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लांबी अहीर तहसील बुहाना जिला झुंझुनू का रहने वाला है और महेंद्रगढ़ स्थित एक ऑटो मोबाइल शोरूम में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा सफाई कर्मचारी 

शोरूम में रविंद्र निवासी बुडीन को सफाई कर्मचारी लगाया हुआ था। शोरूम की एक चाबी रविंद्र के पास रहती थी। आठ मार्च को वह अवकाश पर था और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी करके अपने-अपने घर पर चले गए थे। शाखा प्रबंधक ने अपने घर पर बैठे-बैठे अपने फोन से जुड़े हुए शोरूम व वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो सफाई कर्मचारी रविंद्र शोरूम के वर्कशॉप की चाबी से ताला खोला और वर्कशॉप से एक नई गाड़ी बिना पंजीकरण टाटा पंच इलेक्ट्रिक चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना हेड ऑफिस नारनौल के जनरल मैनेजर मंजीत सिहं राठौड़ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हेड ऑफिस से और कर्मचारी महेंद्रगढ़ शोरूम आए और रिकॉर्ड की जांच की तो एक गाड़ी नहीं मिली। कर्मचारियों ने गाड़ी की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं चला। कर्मचारियों को सूचना मिली कि सफाई कर्मचारी रविंद्र ने गाड़ी का अपने गांव के नजदीक एक्सीडेंट कर दिया।

तत्काल प्रभाव से कर्मचारी व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां देखा तो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और रविंद्र मौके से भाग चुका था। पुलिस से सफाई कर्मचारी रविंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने सफाई कर्मचारी रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed