{"_id":"7ff3d191af4f4529fb953d80f5eac707","slug":"surajkund-mela-entry-fee-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ सूरजकुंड मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ सूरजकुंड मेला
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के इस दौर में सूरजकुंड मेला भी महंगा हो गया है। मेले में जिस सेवा पर कभी पैसा नहीं लगा, उसके लिए इस बार जेब खाली करनी होगी। स्टॉल लेने से एंट्री तक सब कुछ महंगा हो गया है।
विज्ञापन
कई साल से मेले की टिकट 50 रुपये की थी। इस बार मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा क्या मिला, इसे 40 फीसदी महंगा कर दिया गया है। अब 70 रुपये की टिकट मिलेगी।
पहले विद्यार्थियों को ग्रुप में जाने पर फ्री एंट्री मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें टिकट का 50 फीसदी देना होगा। वह भी शनिवार, रविवार एवं छुट्टी वाले दिनों में इसका लाभ नहीं मिलेगा। यानी कंडीशन अप्लाई है। उन्हें कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन
शिल्पियों के लिए इस बार मेला महंगा साबित होने जा रहा है। मेला प्रशासन ने शिल्पकारों से स्टॉल के बदले 10-10 हजार रुपये सर्विस टैक्स के साथ लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्हें आई कार्ड के लिए भी 100 रुपये जमा करने होंगे। जाहिर है कि शिल्पकार यह भार किसी न किसी रूप में आम लोगों से ही वसूल करेंगे। शिल्पियों के लिए यह चार्ज पहले नहीं लगते थे।
इन्हें मिलेगी राहत
मेला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं विशेष सक्षम लोगों पर थोड़ी रहम की है। इन्हें 70 की जगह 35 रुपये में टिकट मिलेगी। इसके लिए आई कार्ड दिखाना होगा।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी छूट
मेले के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू की गई है। ताकि, लोगों को काउंटर पर लाइन न लगाना पड़े। पहले सिर्फ डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक होती थी। अब नेट बैंकिंग के जरिए भी यह सेवा ली जा सकती है। इसके लिए 27 बैंकों से करार किया गया है। हरियाणा टूरिज्म की वेबसाइट पर जाते ही ऑनलाइन ई-टिकटिंग का ऑप्शन मिलेगा। जिसके जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं।