{"_id":"9054f03747aa6813939551b8e7cbc664","slug":"student-commits-suicide-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में जहर खाने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में जहर खाने से छात्रा की मौत
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 03 Dec 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ग्यारहवीं की एक छात्रा की मंगलवार को क्लास रूम में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर दो लड़कों और उनके पिता के खिलाफ धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस्लामपुर की रहने वाली छात्रा सुमन पुत्री हरिचंद्र ने क्लास रूम में ही जहर खा लिया। साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। इसके बाद प्राचार्या शील कुमारी को घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
प्राचार्या ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में उसे सिविल अस्पताल ले गईं। प्राथमिक उपचार में हालत नहीं सुधरने पर उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राचार्या ने कहा कि लड़की कहां से जहर लेकर स्कूल आई थी, इस बारे में अभी पता नहीं चला है। सुबह दो लड़के छात्रा को छोड़ने स्कूल आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर उसके पिता को स्कूल में बुलाया गया था। उधर, सिटी थाना प्रभारी बाबू लाल ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर दो लड़कों रविंद्र पुत्र सरेश कुमार (20 साल), सोनू पुत्र पूर्णमल (21 साल) और उनके पिता को आरोपी बनाया गया है।
लड़की के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पिता की शिकायत पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया गया है।