फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth should adopt spiritual path, respect women: Sadhvi

आध्यात्मिक राह को अपनाएं युवा, नारी का करें सम्मान : साध्वी

Wed, 24 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth should adopt spiritual path, respect women: Sadhvi
फोटो 40- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा करती साध्वी
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा मंगलवार को संपन्न हो गई। आशुतोष महाराज की शिष्या कथाव्यास साध्वी भद्रा भारती ने मां आदि शक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए युवाओं से आध्यात्मिक राह पर चलने व नारी सम्मान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

साध्वी भद्रा भारती ने कहा कि देश के युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद, रामतीर्थ जैसे युवाओं ने भी आध्यात्म के छत्र तले देशवासियों के ह्रदय में धर्म के बीज बोए। देश के कोने-कोने में धर्म का प्रकाश फैलाया। दुख की बात है कि आज का युवा अस्सी साल का बुजुर्ग है, वह अपने कर्तव्यों से ओझल होकर नशे का गुलाम होने लगा है। यह नशा केवल शराब ही नहीं, मोबाइल, इंटरनेट का भी गुलाम है। इनसे जैसा सीखता है, वैसी प्रवृति को धारण करता है। ऐसे समय में पूर्ण सतगुरु ही ब्रह्मज्ञान से युवाओं की सोई हुई शक्ति को जागृत कर सकते हैं। कथा के बीच साध्वी जगदीशा भारती, सुखदीप भारती व तालिका भारती ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed