फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth shot dead police investigation going on

युवक की गोली मारकर हत्या के बाद रजवाहे के पास फेंका शव

Sat, 09 Nov 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
youth shot dead police investigation going on
गांव गन्नौर के पास राजपुरा रजवाहे के निकट अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए खेत में फेंक दिया। जब किसान खेत में गया तो शव पड़ा देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेनिक शनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने किसान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गन्नौर गांव निवासी मुनेश ने पुलिस को बताया कि उनके खेत राजपुरा रजवाहे के पास है। उसने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम अपने खेतों की तरफ गया था। जब वह अपने चाचा रामकुमार के खेत में पहुंचा तो उसे रजवाहे की तरफ एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसकी कनपटी ने किसी ने गोली मारकर हत्या कर रखी थी। उसने तुरंत मामले से गन्नौर थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। देर रात तक पहचान नहीं होने के चलते शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। पुलिस ने फिलहाल मुनेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत भी एकत्रित कराए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शव के पास मिला कारतूस
पुलिस ने युवक के शव के पास ही एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने कारतूस को कब्जे में ले लिया है। कारतूस 315 बोर के तमंचे का है। पुलिस का कहना है कि युवक की कनपटी पर गोली लगी है। जिससे दूसरे कान से भी खून बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed