{"_id":"695a80611476c0de0c0b9085","slug":"youth-murdered-in-sonipat-haryana-crime-news-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशू हत्याकांड: पहले पिलाई शराब फिर पेचकस से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में हुए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशू हत्याकांड: पहले पिलाई शराब फिर पेचकस से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में हुए कई खुलासे
Sun, 04 Jan 2026 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:30 PM IST
सार
पुलिस ने साजिद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में इस जघन्य वारदात की साजिश में मृतक आशु की पत्नी व आरोपी साजिद की साली शबाना और उसकी मां हलीमा भी शामिल थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहालगढ़ के पास हुए आस मोहम्मद उर्फ आशु हत्याकांड की परतें खुलने के साथ ही खौफनाक साजिश सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आस मोहम्मद को शराब पिलाने के बहाने बुलाया गया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिया गया। यह जघन्य वारदात बहालगढ़ क्षेत्र में सरोवर पोर्टिको होटल के समीप स्थित धार्मिक स्थल के पास एक पेड़ के नीचे अंजाम दी गई।
कुंडली क्राइम यूनिट ने पहली जनवरी को मुरथल क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आस मोहम्मद उर्फ आशू हत्याकांड का खुलासा किया था। मुठभेड़ के दौरान ईदगाह कॉलोनी निवासी समीर के पांव में गोली लगी थी और उसका भाई साजिद पकड़ा था। दोनों पर 12 सितंबर को अपने रिश्तेदार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव निवाड़ा हाल बहालगढ़ निवासी आस मोहम्मद की हत्या कर शव को जलाने का आरोप था। दोनों ने वारदात कबूल की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले आस मोहम्मद के शव की पहचान नहीं हो सकी थी और उनका हिंदू संस्था ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
पुलिस ने साजिद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में इस जघन्य वारदात की साजिश में मृतक आशु की पत्नी व आरोपी साजिद की साली शबाना और उसकी मां हलीमा भी शामिल थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

साढू ने खोला हत्याकांड का राज
साजिद ने बताया कि आस मोहम्मद की शबाना उसकी पत्नी की बहन है। शबाना व उसके भाई समीर के लंबे समय से अवैध संबंध थे। जिसका पता आस मोहम्मद को भी लग गया था। उसकी साली उससे छुटकारा पाना चाहती थी। उसकी सास हलीमा भी चाहती थी कि शबाना उसके भाई समीर के साथ ही रहे। ऐसे में आस मोहम्मद की हत्या का षड्यंत्र रचा गया।
शराब पीने के बहाने बुलाया
साजिद ने बताया है कि आस मोहम्मद को शराब पीने के बहाने बहालगढ़ में सरोवर पोर्टिको होटल के निकट धार्मिक स्थल के पास बुलाया था। वहां शराब पिलाने के बाद समीर ने पेचकस से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। समीर पहले से ही पेट्रोल साथ लेकर मौके पर पहुंचा था। सबूत मिटाने के इरादे से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, ताकि पहचान और वारदात के सुराग न मिल सकें।
समीर को उपचार के बाद रिमांड पर लेगी पुलिस
मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समीर अभी अस्पताल में भर्ती है। उसे रिमांड पर लेकर अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे। उससे ही पूछताछ में पेट्रोल लेकर आने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मजबूत कर रही है। वारदात में प्रयुक्त हथियार, पेट्रोल की खरीद और घटनास्थल से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। -रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत