फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth killed, two injured in tractor and bike collision

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, two injured in tractor and bike collision
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के पास ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई, रोहतक ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कासंडी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके दो बेटे विजय व अजय थे। विजय का एक साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि गांव गामड़ी का दीपक व रामबीर किसी काम से उनके गांव आए थे। शनिवार रात 10 बजे दीपक, रामबीर व बेटा अजय बाइक पर गामड़ी जाने के लिए निकले थे। रामबीर बाइक को चला रहा था। जब वह गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में अजय, दीपक व रामबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदारों ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed