फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies after jumping from tractor, case filed against driver

ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से युवक की मौत, चालक पर केस दर्ज

Fri, 18 Feb 2022 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after jumping from tractor, case filed against driver
गांव चौहान जोशी के पास जीटी रोड पर ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिरने से कैथल के युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कैथल के गांव मानस निवासी जसबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा कृष्ण कुमार के ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर को उनका पड़ोसी राजबीर तेज गति से चला रहा था। वह और उसका भाई ऋषिपाल ट्रैक्टर पर बैठे थे। राजबीर को कई बार ट्रैक्टर धीमा चलाने को कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। जब उनका ट्रैक्टर जीटी रोड पर चौहान जोशी के पास पहुंचा तो वहां गड्ढा होने के कारण पहिया उसमें गिरने से ऋषिपाल उछलकर सड़क पर गिर गया। इसके साथ ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके पेट से होकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना के बाद एंबुलेंस की सहायता से ऋषिपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऋषिपाल का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे राजबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed