{"_id":"628bd57b5ff6e7675c4cd187","slug":"youth-dies-after-falling-from-moving-bus-of-rewari-depot-sonipat-news-rtk647525180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी डिपो की चलती बस से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी डिपो की चलती बस से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर गांव नांगल खुर्द के पास रेवाड़ी डिपो की चलती बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया।
यूपी के जिला गोंडा के गांव राजगढ़ निवासी बजरंगी (25) रविवार को रेवाड़ी से जम्मू के कटरा जा रही रेवाड़ी डिपो की बस में सफर कर रहा था। वह दिल्ली आईएसबीटी से बस में सवार हुआ था और उसे पंजाब के लुधियाना जाना था। बस रविवार रात करीब दस बजे नांगल खुर्द के पास पहुंची तो दरवाजा के पास खड़ा होकर सफर कर रहा बजरंगी अचानक बस से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सवारियों व परिचालक ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सवारियों ने बताया कि बजरंगी की काफी देर से दरवाजे के पास खड़ा होकर सफर कर रहा था। उसे सभी ने हटने को भी कहा था, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोट
नांगल खुर्द के पास रोडवेज बस से गिरकर युवक की मौत की सूचना मिली थी। जांच में पता लगा कि युवक दरवाजे के पास खड़ा होकर सफर कर रहा था। इससे गिरने के चलते उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़