{"_id":"657924ec8c644a84ef038410","slug":"youth-dies-after-car-falls-into-canal-in-sonipat-accident-happened-on-career-link-channel-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: नहर में कार गिरने से युवक की मौत, एक साथी बचकर निकला, तीसरा लापता; करियर लिंक चैनल पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: नहर में कार गिरने से युवक की मौत, एक साथी बचकर निकला, तीसरा लापता; करियर लिंक चैनल पर हुआ हादसा
Wed, 13 Dec 2023 08:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 13 Dec 2023 08:58 AM IST
सार
सोनीपत में कार नहर में गिरने से हादसा हो गया। जिससे कार सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, एक युवक लापता है, जबकि तीसरा युवक बचकर बाहर निकल आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव ककरोई के पास करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में कार गिरने से युवक की मौत हो गई। उनका एक साथी बचकर बाहर निकल आया और तीसरे का पता नहीं लग सका है। परिजन व पुलिस उसकी नहर में तलाश कर रहे है। वहीं बचकर निकले युवक को देर रात नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव सिसाना फिलहाल सेक्टर-23 सोनीपत निवासी अशोक, अपने साथी हिसार के थाना हांसी के गांव गढ़ी निवासी मनीष शर्मा व मयूर विहार सोनीपत निवासी विकास के साथ कार में सवार होकर रात को गांव रोहट की तरफ से सोनीपत शहर में आ रहे थे। जब उनकी कार गांव ककरोई में सीएलसी हैड के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे कार सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे।
विज्ञापन
हादसे के बाद विकास किसी तरह बाहर निकल गया। राहगीरों ने कार नहर में गिरने से की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विकास को अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से देर रात कार को बाहर निकाला। पुलिस ने मनीष शर्मा के शव को बरामद कर लिया है। अभी तक उनका तीसरे साथी विकास का पता नहीं लग सका है। पुलिस व परिवार के सदस्य उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन