{"_id":"68a386256f5dbcf6cc0edcf1","slug":"youth-congress-took-out-a-candle-march-in-anger-against-the-murder-of-a-teacher-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140909-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षिका की हत्या के रोष में यूथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षिका की हत्या के रोष में यूथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के खरखौदा शहर में कैंडल मार्च निकालते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
खरखौदा। शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार शाम इंडियन यूथ कांग्रेस की अगुवाई में खरखौदा में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च शाम 6 बजे बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए दिल्ली चौक तक पहुंचा।
मार्च में बड़ी संख्या में इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्य, पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने कहा कि आरोपियों दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।
कैंडल मार्च के दौरान युवाओं ने शांति बनाए रखते हुए प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।