फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth commits suicide by jumping in front of goods train

युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 28 Feb 2022 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of goods train
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि गांव मुरथल निवासी अमित (31) ने शनिवार देर शाम दिल्ली से अंबाला की तरफ जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले फोन पर कुछ ही देर बाद युवक के पिता जीत सिंह का फोन आया। जिसे इस हादसे की सूचना दी गई। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मुरथल के एक ढाबे पर काम करता था। शादी के बाद एक लड़का व एक लड़की हुई। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि घरेलू कलह के चलते ही अमित ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed