{"_id":"624c96b042c84f2122442c7b","slug":"youth-arrested-from-kurukshetra-to-appear-for-class-x-exam-instead-of-friend-sonipat-news-rtk6430872119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की जगह दसवीं कक्षा की परीक्षा देने कुरुक्षेत्र से आया युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की जगह दसवीं कक्षा की परीक्षा देने कुरुक्षेत्र से आया युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया आरोपी युवक। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी की जगह अंग्रेजी विषय का पेपर दे रहे युवक को केंद्र अधीक्षक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के साथ ही विद्यार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पुरखास गांव का रहने वाला ओमबीर उर्फ आशु है। वह कुरुक्षेत्र में दुकान पर काम करता है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना में भी केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर अशोक कुमार अधीक्षक नियुक्त हैं। वह सोमवार को परीक्षा शुरू होते ही जांच करने के लिए कक्षाओं में पहुंचे। पहले ही कमरे में जांच के दौरान दसवीं कक्षा के एक विद्यार्थी की जगह गांव पुरखास का ओमबीर उर्फ आशु परीक्षा देते हुए मिला। उसे पकड़ लिया गया। युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। जिस पर पुलिस ने रात में ओमबीर के साथ ही रोहतक के गांव के रहने वाले विद्यार्थी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने ओमबीर को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विद्यार्थी का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड युवक के पास मिला
युवक को परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया तो उसके पास से विद्यार्थी का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि विद्यार्थी ने ही परीक्षा देने के लिए उसे प्रवेश पत्र व आधार कार्ड उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
दोस्ती में परीक्षा देने आया युवक
गिरफ्तार ओमबीर ने पुलिस को बताया कि उसकी रोहतक के छात्र संग दोस्ती है। वह दोस्ती में ही परीक्षा देने आया था। ओमबीर ने कुछ समय से पढ़ाई छोड़ रखी है और कुरुक्षेत्र में एक दुकान पर नौकरी करता है। विद्यार्थी ने उसे परीक्षा के लिए गोहाना बुलाया था।
केंद्र अधीक्षक के बयान पर आरोपी युवक और केंद्र अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि षड्यंत्र में किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं हैं। इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।