{"_id":"67e99d8f57bec7a110021c72","slug":"youth-are-getting-to-learn-new-things-from-pms-mann-ki-baat-dr-arvind-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134496-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के मन की बात से युवाओं को नया सीखने को मिल रहा : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के मन की बात से युवाओं को नया सीखने को मिल रहा : डॉ. अरविंद शर्मा
Mon, 31 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के गांंव जुआं में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनते
सोनीपत। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को गांव जुआं में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने ग्रामीणों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम नई सोच को लेकर आता है और उनकी हर बात मन को छूने वाली होती है। इससे युवाओं और देशवासियों को नया सीखने के लिए मिलता है, जो उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने पानीपत के उद्योगपतियों की ओर से कपड़ा उद्योग से निकलने वाले कपड़ा अपशिष्ट का सदुपयोग करने के प्रयासों की प्रशंसा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं के अनुभवों को साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय विदेश में भी जाकर हमारी संस्कृति, विचार और रीति-रिवाजों को जिंदा रखते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, बलराम कौशिक, जुआं-1 के सरपंच विनोद, जुआं-2 के सरपंच सुरेंद्र, गोहाना मंडलाध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, खानपुर मंडलाध्यक्ष प्रवीन खुराना, राजेश, जितेंद्र भटाना, सज्जन छिक्कारा, भूपेंद्र नैना ततारपुर व प्रदीप लारा मौजूद रहे। संवाद