{"_id":"670b74b8b03aa90035033f2a","slug":"young-man-was-injured-by-stabbing-him-in-neck-his-friend-who-came-to-rescue-him-was-also-attacked-in-sonipat-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: युवक को गर्दन पर चाकू मारकर किया घायल, बचाव में आए साथी पर भी हमला; रंजिश में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: युवक को गर्दन पर चाकू मारकर किया घायल, बचाव में आए साथी पर भी हमला; रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
Sun, 13 Oct 2024 12:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:50 PM IST
सार
वारदात का पता लगने पर रामरूप और सोमबीर के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल रामरूप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना गन्नौर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव पुरखास में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया। बचाव को आए साथी पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़वाया। हमले में घायल हुए युवकों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव पुरखास धीरान निवासी रामरूप ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने साथी सोमबीर के साथ गांव के मुख्य अड्डे पर खड़े थे। उसी दौरान गांव पुरखास राठी निवासी सन्नी व राकेश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उनके साथ उनकी 10 दिन पहले पुरखास अड्डे पर कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश में ही वह गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सन्नी ने अपने जेब से चाकू जैसा हथियार निकालकर उनकी गर्दन पर वार कर दिया। उनका साथी सोमबीर उसे छुड़वाने लगा तो राकेश ने उनकी नाक पर वार कर दिया। फिर सन्नी ने सोमबीर के कंधे पर वार कर दिया। झगड़ा होता देख कर पास ही खड़े गांव के रविंद्र, नीरज ने उन्हें छुड़वाया। तब सन्नी व राकेश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
वारदात का पता लगने पर रामरूप और सोमबीर के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल रामरूप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।