{"_id":"66cae0c5c7e221661708d8ca","slug":"young-man-was-beaten-to-death-in-sonipat-he-was-left-on-bench-near-village-chaupal-and-accused-absconded-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: घर से बुलाकर ले जाने के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव की चौपाल के पास बेंच पर छोड़ हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: घर से बुलाकर ले जाने के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव की चौपाल के पास बेंच पर छोड़ हुए फरार
Sun, 25 Aug 2024 01:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:14 PM IST
सार
परिवार के सदस्यों ने उन्हें गांव में ही प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन गोहाना के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के गांव आहुलाना में युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक के भाई कुलदीप के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव आहुलाना निवासी संदीप कुमार (37) रात को खाना खाने के बाहर घर के बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि उसे गांव का ही अश्विनी व अनिल अपने साथ बुलाकर ले गए थे। उसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटे। परिजनों को रविवार सुबह संदीप कुमार अनुसूचित जाति की चौपाल में बेंच पर घायल अवस्था में बेसुध मिले।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने उन्हें गांव में ही प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन गोहाना के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने संदीप के भाई कुलदीप के बयान पर अनिल व अश्विनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
गांव आहुलाना में युवक की पीटकर हत्या करने की शिकायत मिली है। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा।