फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man shot in Sonipat: Criminals attacked him at home due to enmity with his brother

सोनीपत में युवक को मारी गोली: बदमाशों ने भाई के साथ रंजिश में घर आकर किया हमला, गांव खेड़ी दहिया की वारदात

Thu, 17 Oct 2024 03:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 03:26 PM IST
सार

गौरव ने बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेले थे। उन्होंने अपने दोस्त सचिन को कॉल कर मामले की सूचना दी। जिस पर उनका दोस्त तुरंत घर पहुंचा और उन्हें बाइक पर बैठाकर नागरिक अस्पताल में ले आया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें उच्च केंद्र में रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Young man shot in Sonipat: Criminals attacked him at home due to enmity with his brother
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव खेड़ी दहिया में हमलावरों ने घर आकर युवक को गोली मार दी। युवक का आरोप है कि ग्रामीण की उनके भाई के साथ पुरानी रंजिश है। गोली युवक के कंधे में लग कर गर्दन के पास से निकल गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायल को निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव खेड़ी दहिया निवासी गौरव ने सदर थाना पुलिस को बताया कि दिल्ली के बख्तावरपुर स्थित हॉलीलैंड मार्केटिंग कंपनी में काम करते हैं। वह बुधवार रात पौने नौ बजे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही अशोक उनके घर के बाहर आया। अशोक के साथ उसका एक अन्य साथी भी था। अशोक ने घर के बाहर आते ही उनके मुख्य गेट पर लात मारनी शुरू कर दी। आवाज सुनकर वह बाहर आए और जब गेट खोला तो अशोक ने अपने साथी को कहा कि इसे गोली मारनी है। अशोक के साथी ने हाथ में ली हुई पिस्तौल ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने कंधे में लगकर गर्दन के पास से बाहर निकल गई। उसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेले थे। उन्होंने अपने दोस्त सचिन को कॉल कर मामले की सूचना दी। जिस पर उनका दोस्त तुरंत घर पहुंचा और उन्हें बाइक पर बैठाकर नागरिक अस्पताल में ले आया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें उच्च केंद्र में रेफर कर दिया। जिसके बाद उसने उनके परिजनों से बात की और उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। गौरव के बयान पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के साथ झगड़े की रंजिश में मारी गोली
गौरव ने पुलिस को बताया कि अशोक का उनके भाई हिमांशु के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें दोनों में मारपीट हो गई थी। उसी पुराने झगड़े की रंजिश रखते हुए अब अशोक ने अपने साथी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।


जांच अधिकारी के अनुसार
गांव खेड़ी दहिया में युवक को गोली मारी गई है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने गांव के युवक व उसके साथी पर आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed