फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man kidnapped and robbed car on the basis of pistol

पिस्तौल के बल पर युवक का अपहरण कर कार लूटी

Thu, 18 Mar 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped and robbed car on the basis of pistol
खरखौदा। खांडा मोड़ बाईपास के पास पैर में चोट बताकर तीन युवकों ने बुधवार देर शाम पहले लिफ्ट ली, फिर कार चालक का अपहरण कर कार लूट कर फरार हो गए। इससे पहले आरोपी चालक को सिसाना से समचाना रोड पर ले गए और खेतों में मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड-12 खरखौदा निवासी 18 वर्षीय आयुष ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम मैगी खाने अपनी आई-20 कार लेकर खांडा मोड़ बाईपास पर गया था। इसी दौरान एक युवक उसके पास और उसने खरखौदा शहर में जाने के लिए लिफ्ट मांगी। उसने युवक को कहा कि उसके पैर में चोट लगी है। आयुष उसे कार में बैठाकर चलने लगा तो कुछ देर बाद दो अन्य युवकों ने कार रुकवा ली। पहले से बैठे युवक ने उन्हें अपना साथी बताया। जिस पर वह भी कार में सवार हो गए। आयुष का आरोप है कि बाईपास पर एक निजी स्कूल के पास पीछे बैठे युवक ने उसका गला पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखा चालक सीट से उतारकर पीछे बैठा लिया। चोट का बहाना बनाकर लिफ्ट लेने वाला युवक कार को चलाने लगा। इसके बाद वे उसे सिसाना होते हुए समचाना की तरफ ले गए। इसके बाद खेतों में उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। युवक के बयान पर वीरवार को पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक अपने ताऊ के साथ मुख्य बाजार में जनरल स्टोर चलाता है।
विज्ञापन

बीच रास्ते छीनकर फेंका मोबाइल, कार की नंबर प्लेट भी तोड़ी
आयुष ने बताया कि बदमाशों ने रास्ते में उसका मोबाइल फोन छीनकर कार के बाहर फेंक दिया। वह उसे समचाना रोड पर ले गए और वहां पर कार की दोनों नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दीं। साथ ही उससे कार में जीपीएस होने के बारे में भी पूछा। उसके इनकार करने के बाद वह कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को चोर समझकर पिग फार्म संचालक ने पकड़ा
आयुष का कहना है कि बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रात को उसे भागने को कहा था। साथ ही नहीं भागने पर गोली मारने की धमकी दी थी। वह भागकर रास्ते में एक पिग फार्म की दीवार फांदकर अंदर चला गया। वहां मौजूद व्यक्ति ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। तब उसने मामले की जानकारी उसे दी और उसके फोन से ही परिजनों को वारदात से अवगत कराया।

युवक ने तीन बदमाशों पर पिस्तौल दिखाकर कार लूट का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - विवेक मलिक, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed