{"_id":"660275afb65674b32e07b69f","slug":"young-man-jumped-into-holika-during-burning-in-sonipat-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दहन के दौरान युवक होलिका में कूदा, बुरी तरीके से झुलसे युवक को लोगों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: दहन के दौरान युवक होलिका में कूदा, बुरी तरीके से झुलसे युवक को लोगों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
Tue, 26 Mar 2024 12:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 12:43 PM IST
सार
सोनीपत में होलिका दहन के दौरान अचानक से एक युवक भागकर आया और होलिका में कूद गया। घटनास्थल पर हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को होलिका के अंदर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में खरखौदा की सब्जी मंडी में होलिका दहन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक होलिका में कूद गया। मंडी में भारी संख्या में लोग होलिका दहन के लिए एकत्रित हुए थे। लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। युवक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके यह कदम उठाने के कारणों का भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
खरखौदा सब्जी मंडी में हर साल की तरह इस बार होलिका लगाई गई थी। होली के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने दिन के समय होली पूजन किया था। जिसके बाद रात को साढ़े आठ बजे होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शहर की सब्जी मंडी में होलिका दहन देखने को पहुंचे थे। इस दौरान होलिका दहन किया गया। तभी अचानक से एक युवक भागकर आया और होलिका में कूद गया। यह देखकर सभी लोग चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को होलिका के अंदर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उस प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात के चलते रोहतक, रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। युवक बेसुध होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही अभी तक उसके होलिका में कूदने के कारणों का पता लगा नहीं लग सका है। पुलिस का कहना कि युवक उत्तर प्रदेश या बिहार का हो सकता है। उसकी पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन