फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young man fell prey to fraud after being deceived In Sonipat

चलते फिरते लगा चूना: बातों-बातों में लिया झांसे में, फिर मोबाइल के बदले बेचा कांच का टुकड़ा; ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 15 Aug 2024 10:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 10:25 PM IST
सार

सोनीपत में एक युवक झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। बस स्टैंड की तरफ काम के सिलसिले में आए युवक को मोबाइल के बदले कांच का टुकड़ा दो हजार रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
young man fell prey to fraud after being deceived In Sonipat
सिविल लाइन सोनीपत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस स्टैंड की तरफ काम के सिलसिले में आए युवक को झांसे में लेकर मोबाइल के बदले कांच का टुकड़ा दो हजार रुपये में बेच दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव भदाना निवासी सुरेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अब शास्त्री कॉलोनी में रहते हैं। वह 11 अगस्त के काम के सिलसिले में बस स्टैंड की तरफ गए थे। वहां पर उन्हें फेरी लगाकर सामान बेचने वाला मिला। वह उनके पास आकर कहने लगा कि उसे अपना मोबाइल बेचना है। 
विज्ञापन


उसने बताया कि मोबाइल की कीमत दस हजार रुपये है। उसने तीन हजार रुपये में बेचने की बात कही। जब उन्होंने उसे मोबाइल के चोरी का होने का शक जताया तो उसने बिल दिखा दिया। साथ ही अपना आधार कार्ड दिखाकर अपनी पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित जमालपुर निवासी मोहम्मद रफी के रूप में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसे मोबाइल दो हजार रुपये में देने को कहा तो वह उसमें भी तैयार हो गया। उसने आरोपी को दो हजार रुपये दे दिये। उसने उसे मोबाइल उन्हें कवर में डालकर दे दिया। उसके बाद वह वहां से तुरंत चला गया। 


उन्होंने कवर सहित मोबाइल लेकर जेब में डाल लिया। जब घर पहुंचकर जांच की तो कवर में मोबाइल की जगह कांच का टुकड़ा था। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि मोबाइल बेचने वाला आरोपी मामा भांजा चौक के पास गेस्ट हाउस में रुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed