फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man climbed high tension tower, got down after four and a half hours and ran away

Sonipat News: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े चार घंटे बाद उतरकर भागा

Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Young man climbed high tension tower, got down after four and a half hours and ran away
फोटो :15: सोनीपत के प्याऊ मनियारी के पास हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक। संवाद - फोटो : गंगाजल लेकर गुजरते कांवड़िये।
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 के पास प्याऊ मनियारी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक की मानसिक हालत सही नहीं बताई जा रही। वह करीब साढ़े चार घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा और बाद में उतरकर भाग गया। गनीमत रही कि वह बिजली के तारों की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव लधौली हाल प्याऊ मनियारी निवासी मनीष (38) सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे प्याऊ मनियारी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया है। टावर पावर ग्रिड नरेला ट्रांसमिशन की परियोजना का हिस्सा है। मनीष ने टावर पर चढ़ने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। तब पता लगा कि वह प्याऊ मनियारी में ही रहता है। युवक अविवाहित है और नशे का आदी है। उसका मानसिक संतुलन सही नहीं है। उसे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन किसी की सुनने को तैयार नहीं हुआ। परिजन भी मौके पर पहुंचे और उतारने की कोशिश की। उसे उतारने का प्रयास किया जो वह और ऊपर चला गया।
विज्ञापन


युवक की हरकतों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी। दमकल विभाग के कर्मचारी भी किसी अनहोनी से बचने के लिए खड़े किए गए थे। करीब साढ़े चार घंटे बाद युवक खुद ही नीचे उतरकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवक टावर पर चढ़ गया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। बाद में युवक उतरकर चला गया। युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है।

-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed