फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yogiraj Mohit appointed as the brand ambassador of Municipality Sanitation Survey

योगीराज मोहित नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Tue, 11 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Yogiraj Mohit appointed as the brand ambassador of Municipality Sanitation Survey
योगीराज मोहित को नियुक्ति पत्र भेंट करते नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी। संवाद - फोटो : Sonipat
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के लिए नगर पालिका ने धोती क्रिया में विश्व रिकॉर्ड बना चुके गांव हसनपुर के योगीराज मोहित को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। योगीराज मोहित अब शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। नगरपालिका के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने योगीराज मोहित को नियुक्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन

गांव हसनपुर के योगीराज मोहित का धोती क्रिया में 21 फुट लंबी व तीन इंच चौड़ी सूती पट्टी को मात्र 26 सेकेंड में निगलते हुए उगलने का रिकॉर्ड वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। मोहित विश्व योग चैंपियनशिप में तीन बार विश्व विजेता रह चुके हैं। अरुण त्यागी ने बताया कि शहर को और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते योगीराज मोहित को गन्नौर नगरपालिका का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वह शहर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। जिससे शहर के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में चल रहे सर्वेक्षण कार्य में गन्नौर नगरपालिका को स्वच्छता के लिए अच्छे अंक मिल सकेंगे। योगीराज मोहित ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय मोनू राठधना को देते हुए बताया कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका का विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर सोमबीर मलिक, सुमित मुदगिल, पार्षद सचिन कोच, वरुण जैन, नपा सचिव प्रदीप खर्ब, पालिका अभियंता राहुल मोर व प्रियव्रत छिक्कारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed