{"_id":"6a15fb78ec25761e940e8c0e","slug":"yoga-training-camps-will-start-in-nurseries-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154544-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आज से नर्सरियों में शुरू होंगे योग प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आज से नर्सरियों में शुरू होंगे योग प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की एक खेल नर्सरी में योगाभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
सोनीपत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत खेल विभाग की ओर से पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 27 से 31 मई तक विभिन्न खेल स्टेडियमों व नर्सरियों में आयोजित किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें योग की विभिन्न विधाओं एवं प्रोटोकॉल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
खेल अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजारों खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।