फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   yiuth fired milkman due to old enmity, narrowly escaped

पुरानी रंजिश के चलते दूधिया पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
yiuth fired milkman due to old enmity, narrowly escaped
सोनीपत। शहर से सटे कबीरपुर में दूध बेचने आए खेवड़ा के युवक पर उसके गांव के तीन युवकों ने पुरानी रंजिश में गोली चला दी। गनीमत रही की गोली उसके कान के पास से निकल गई। बाद में हमलावर फरार हो गए। युवक के बयान पर सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा के रहने वाले रोहित ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। वह शुक्रवार रात को दूध देने के लिए कबीरपुर में गया था। जब वह कबीरपुर में ओमप्रकाश व सुदामा के घर के आगे दूध डाल रहा था तो इसी दौरान उनके गांव का सुमित व अक्षय तथा एक अन्य कार में सवार होकर आए। उन्होंने आते ही उस पर गोली चला दी। गोली उसके कान के पास से गुजरकर दीवार और फिर कार के शीशे में जा लगी। उसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गनीमत रही कि उसे गोली या उसके साथ खड़े ओमप्रकाश और सुदामा को नहीं लगी। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोहित ने पुलिस को बताया कि सुमित व अक्षय के साथ उसका पुराना झगड़ा है। जिसमें उसके खिलाफ राई थाना में मुकदमा भी दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed