फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yagya brings welfare to the world and pleases God: Acharya Sandeep

यज्ञ से विश्व का कल्याण व परमेश्वर होते हैं प्रसन्न : आचार्य संदीप

Sun, 05 Oct 2025 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Yagya brings welfare to the world and pleases God: Acharya Sandeep
फोटो 31- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित आर्ष आर्य समाज मंदिर में वा​र्षिक उत्सव पर यज्ञ में आहुति डा
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित आर्ष आर्य समाज मंदिर में चल रहा सात दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह रविवार को संपन्न हुआ। आर्योदय गुरुकुल के अध्यक्ष आचार्य संदीप श्रेयार्थी ने श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। सत्संग के बाद भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जगदीश कुकरेजा, नेतृत्व राज गुलाटी ने किया।
विज्ञापन

गुजरात के गांधी धाम से मुख्य वक्ता आचार्य चंद्रेश ने बताया कि परमेश्वर ने हमें मानव जीवन प्रदान करके बड़ा उपकार किया है। हमें उनका स्मरण करते रहना चाहिए ताकि वह प्राणी मात्र का कल्याण करते रहें। आचार्य संदीप श्रेयार्थी ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण व परमेश्वर प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

ऋषि मुनियों ने यज्ञ को श्रेष्ठ कर्म कहा है। शुद्ध मन से यज्ञ करने वालों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आचार्य प्रदीप शास्त्री, मंगलम ने प्रभु भक्ति, पारिवारिक, समाज सुधार के आधारित गीत सुनाए। आचार्य संदीप दर्शानाचार्य ने बताया कि माता-पिता का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को सुसंस्कारित कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुखप्रिय शास्त्री, रामगोपाल भूटानी, हरिचंद स्नेही, रविन्द्र आर्य, सुभाष रहेजा, रविंद्र कुकरेजा, गायत्री मुंजाल, राज रहेजा, आशा अरोड़ा, दीनदयाल मदान, कनिष्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed