{"_id":"660a1614906e05603b04ae09","slug":"x-ray-machine-will-be-digitalized-in-civil-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116115-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन को किया जाएगा डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन को किया जाएगा डिजिटल
Mon, 01 Apr 2024 07:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में एक्स-रे की मशीन को जल्द ही डिजिटल किया जाएगा। इसके बाद मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी फायदा होगा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यालय में मशीन को डिजिटल कराने की मांग को लेकर मुख्यालय में रिमाइंडर भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद एक्स-रे मशीन को डिजिटल कर दिया जाएगा।
नागरिक अस्पताल में मुख्यालय की तरफ से एक साल पहले मेन्युअल तरीके की नई एक्स-रे भेजी गई थी। इस एक्स-रे मशीन से रोजाना 30-40 मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। इतना ही नहीं एक्स-रे करने के बाद मरीजों को करीब एक घंट तक रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा एक्स-रे की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। कई बार एक्स-रे में मरीजों की बीमारी की पुष्टी नहीं होने पर दोबारा से एक्स-रे करने पड़ते हैं। इससे मरीजों व चिकित्सकों को परेशानी होती है। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक्स-रे मशीन को डिजिटल करने को लेकर मांग की हैं। इससे एक्स-रे मशीन डिजिटल होने के बाद एक्स-रे की रिपोर्ट कंप्यूटर या मोबाइल पर देखी जा सकेगी। चिकित्सकों का कहना है कि डिजिटल एक्सरे मशीन से एक्स-रे की गुणवत्ता भी बेहतर होती है और बीमारी का भी आसानी से पता चल जाता है।
मरीजों की सुविधा के लिए मुख्यालय से डिजिटल एक्स-रे मशीन के लिए दोबारा से पत्र लिखा है। मुख्यालय की तरफ से एक्स-रे की डिजिटल मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन
डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना