{"_id":"63b9cf47f3337978fa54b1f7","slug":"x-ray-machine-out-of-order-in-medical-college-for-4-days-patient-upset-sonipat-news-rtk668681466","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेडिकल कॉलेज में 4 दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेडिकल कॉलेज में 4 दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक्स-रे वार्ड। संवाद
- फोटो : Sonipat
गोहाना। भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 दिन से एक्स-रे की मास्टर मशीन खराब है। जिससे मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे। एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। बिना एक्स-रे के मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ रहा है। जहां मरीजों को महंगे दामों पर एक्स-रे करवाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।
महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ओपीडी लगभग 1500 के करीब होने से दिन भर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। उपचार के लिए मरीज कई घंटे तक लाइन में लगे रहते हैं। नंबर आने पर इलाज की पूर्ण जानकारी के लिए चिकित्सकों की तरफ से टीबी, पेट दर्द, गले में खराबी, पैरों में दर्द, कमर दर्द, सर्दी के मौसम के चलते छाती के दर्द की जांच के लिए एक्स-रे लिखे जाते हैं, ताकि मरीजों की बीमारी की पूर्ण जानकारी लेकर इलाज शुरू किया जा सके। एक्स-रे वार्ड की मास्टर एक्सरे मशीन का पुर्जा खराब होने से मरीजों के एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। शनिवार को भी मरीज एक्स-रे कराने के लिए इधर-उधर चक्कर काटते रहे। मरीजों ने एक्सरे मशीन को जल्द ही ठीक कराने की मांग की है।
रोजाना 200 से अधिक हो रहे थे एक्स-रे
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना 200 से अधिक मरीजों के एक्स-रे किए जाते थे, लेकिन इन दिनों मशीन खराब होने से मरीजों को बिना एक्स-रे कराए ही वापस जाना पड़ रहा है। जिन मरीजों के एक्स-रे की अधिक आवश्यकता होती है वह निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
एक्स-रे की मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे। मशीन का पुर्जा खराब हो गया है। जिसके लिए डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही मशीन को ठीक कर चालू कर दिया जाएगा।
डॉ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, महिला मेडिक़ल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां