{"_id":"62f558c39fd0c13d626cc101","slug":"x-ray-machine-damaged-in-civil-hospital-for-13-days-patient-upset-sonipat-news-rtk6549296184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में 13 दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में 13 दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एक्स रे मशीन खराब होने से खाली पड़ा परिसर। संवाद
- फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल में 13 दिन से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2007 में लगाई गई एक्स-रे मशीन कंडम हो चुकी है। जिसके कारण एक्स-रे बंद होने से रोजाना मरीजों के लिए आफत बन रही है। अस्पताल प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। मशीन ठीक नहीं होने मरीजों को बाहर पैसे देकर एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल में 30 जुलाई को डिजिटल एक्स-रे मशीन एक बार फिर खराब हो गई। उसके बाद से अभी तक मशीन को ठीक नहीं कराया गया है। एक्स-रे नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से मरीजों का इलाज भी प्रभावित रहा। डिजिटल एक्स-रे मशीन करीब 15 साल पुरानी है और उसकी वारंटी तक खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद नई मशीन नहीं मंगवाई जा रही है। यहां रोजाना 50 से ज्यादा मरीजों के एक्स-रे होते थे। अब मरीजों को महंगी फीस देकर बाहर से एक्सरे कराने पड़ते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने इस मशीन के रखरखाव का जिम्मा एक कंपनी को दे रखा है। कंडम मशीन का रोजाना कोई न कोई पुर्जा खराब हो जाता है। इंजीनियर के ठीक करने के बावजूद यह मशीन नहीं चल पाती। मशीन 30 जुलाई से खराब पड़ी है। बीच में इंजीनियर आकर कई पुर्जे बदल चुका है, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही। इस मशीन में नई की कीमत से अधिक के पुर्जे डल चुके हैं। अधिकारी भी कई बार नई मशीन की मांग कर चुके हैं, लेकिन मुख्यालय के अधिकारी नई मशीन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। बुधवार शाम को इंजीनियर ने मशीन को ठीक दिया है, लेकिन वीरवार को रक्षाबंधन पर अवकाश होने के कारण अस्पताल में ओपीडी बंद रही। शुक्रवार को ओपीडी खुलने के बाद एक्स-रे मशीन चलाकर देखी जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को एक्स-रे मशीन को ठीक कराया गया है। कंपनी के इंजीनियर मशीन को ठीक करने पहुंचे थे। वीरवार को सरकारी अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद रही। शुक्रवार को ओपीडी खुलने के बाद एक्स-रे मशीन चलाकर देखी जाएगी। एक्स-रे मशीन चालू होते ही मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।
राजेश दहिया, रेडियोग्राफर नागरिक अस्पताल