फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World Wrestling Competition: District wrestler Kajal Dhochak reached the finals

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : फाइनल में पहुंची जिले की पहलवान काजल ढोचक

Thu, 22 Aug 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
World Wrestling Competition: District wrestler Kajal Dhochak reached the finals
फोटो 39 - पहलवान काजल ढोचक
सोनीपत। गांव लाठ की पहलवान काजल ढोचक अंडर-17 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंच गई है। प्रतियोगिता 19 से 25 अगस्त तक जॉर्डन के अम्मान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता काजल ने सेमीफाइनल मुकाबले में इजिप्ट (मिश्र) की रहमा बेदीवय को हराकर फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि काजल विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 69 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता कर रही है। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लपनिक उलियाना को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में जापान की आको उचियामा को एकतरफा 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं काजल का सेमीफाइनल मुकाबला इजिप्ट की रहमा बेदीवय के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में रहमा ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। इससे मुकाबले की शुरुआत में ही उन्हें 3-0 की बढ़त मिली। काजल ने मुकाबले में वापसी करते हुए पहले राउंड के अंत में 2 अंक अर्जित कर लिए। दूसरे राउंड की शुरुआत में ही काजल ने 2 अंक और लेकर 4-3 से विजयी बढ़त बना ली। काजल का फाइनल मुकाबला यूक्रेन की ओलेक्ज़ेंड्रा रयबाक के साथ होगा। खेल प्रेमियों को काजल से उम्मीद है कि वह देश की झोली में स्वर्ण पदक डालेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed