फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World AIDS Day today: 62 new patients found in the district

विश्व एड्स दिवस आज : जिले में 62 नए मरीज

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
World AIDS Day today: 62 new patients found in the district
एड्स से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। विभाग की ओर से लगातार की जा रही टेस्टिंग के दौरान चालू वित्त वर्ष में अब तक एड्स के 62 मरीज मिले हैं, जिनको एआरटी सेंटर से मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग की ओर से हर माह 100 से 150 मरीजों की एचआईवी से संबंधित काउंसिलिंग की जाती है।
विज्ञापन

60 मरीजों की होती है काउंसिलिंग
जिले में वर्ष 2002 में आईसीटीसी में एचआईवी काउंसिलिंग और टेस्टिंग की शुरुआत हुई। तब एक महीने में करीब 100 से 150 मरीजों की जांच होती थी, जिले में टेस्टिंग और काउंसिलिंग बढ़कर लगभग 5000 हो गई है। अगले वर्ष के लिए मुख्यालय की ओर से सोनीपत जिले को 85 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य मिला है। एसटीआई क्लीनिक में प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों को यौन संक्रमित रोगों से संबंधित काउंसिलिंग, टेस्टिंग व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन

अब तक 635 लोगों को नशा छुड़वाने के लिए दवा दी
जिले में ओएसटी सेंटर की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई, जिसका लक्ष्य सुई का नशा करने वाले लोगों को नशा छुड़वाना है। शुरुआत में 6 मरीज थे और आज 635 मरीज पंजीकृत हैं, जो नशा छोड़ने की मुहिम में अपनी दवाइयां रोजाना ओएसटी सेंटर से ले रहे हैं। यह सेंटर देश में दूसरे व प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एड्स नियंत्रण के लिए 1762 लोगों को दी जा रही दवा
सोनीपत में एआरटी सेंटर की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई। उस दौरान मात्र 500 मरीज दवाई ले रहे थे, लेकिन इतने कम समय में ही यह संख्या बढ़कर 1762 तक पहुंच गई है। विभाग की ओर से एड्स नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को एड्स से बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। समय-समय पर एचआईवी पीड़ित मरीजों की कांउसिलिंग की जाती है। इन सेंटरों पर गर्भवती महिलाएं, टीबी के मरीज, हाई रिस्क ग्रुप व स्वैच्छिक जांच कराने वाले लोगों की गोपनीयता को पूर्ण रखते हुए उनको सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एचआईवी पॉजिटिव होने के कुछ प्रमुख लक्षण
- लगातार वजन का घटना
- लगातार दस्त होना
- लगातार बुखार होना
- टीबी की बीमारी होना
- शरीर पर खाज, खुजली, त्वचा में संक्रमण होना
- हरपीज की बीमारी होना
- मुंह में छाले, जीभ पर फफूंदी आना
- गले में गांठ बनना
- गुर्दों व हृदय का संक्रमण
- दिमाग का संक्रमण
- सांस की बीमारी एवं निमोनिया
वर्जन
जिले में एचआईवी के उपचार की पूरी व्यवस्था है। एचआईवी पॉजिटिव होने का पता लगने पर उपचार शुरू हो जाता है। अब तक जिले में एड्स के 1762 मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed