फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worker's hand chopped off by falling on grinder in factory, death due to electrocution

फैक्टरी में ग्राइंडर पर गिरकर कटा श्रमिक का हाथ, करंट लगने से मौत

Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Worker's hand chopped off by falling on grinder in factory, death due to electrocution
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते समय श्रमिक ग्राइंडर पर जा गिरा। जिससे श्रमिक का हाथ कट गया और उसे अचानक करंट का झटका लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में अलीपुर द्वार जिले के गांव बिपड़ा निवासी शिबू ओरान (25) बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस 3 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह पत्नी व भांजे के साथ फैक्टरी में रहता था। बुधवार को शिबू ओरान फैक्टरी में ग्राइंडर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान वह अचानक ग्राइंडर में जा गिरा जिससे उसका हाथ कट गया। इसी दौरान उसे करंट का तेज झटका लगा जिससे वह बेसुध हो कर जमीन पर गिर गया। साथी मजदूरों ने उसे इलाज के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान लेने के बाद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed