फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worker dies after being crushed by truck, colleague injured

Sonipat News: ट्रक से कुचलकर श्रमिक की मौत, साथी घायल

Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being crushed by truck, colleague injured
गोहाना। गांव मुंडलाना में तेज रफ्तार ट्रक ने श्रमिक को कुचल दिया और उसके साथी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में श्रम का शव क्षत-विक्षत हो गया। उसका साथी घायल हो गया। दोनों कंपनी में काम कर बाहर निकले थे। दोनों कमरे पर जा रहे थे।
विज्ञापन


बिहार के भागलपुर जिला निवासी गौतम रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव मुंडलाना के निकट अदानी कंपनी में काम करते थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी सर्वेश भी काम करता है। शनिवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों गांव सैनीपुरा में किराये पर लिए कमरे पर जा रहे थे। कंपनी के निकट ही हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने गौतम को चपेट में लेते हुए कुचल दिया। सर्वेश भी टक्कर लगने से घायल हो गया। गौतम का शव कुचलने से क्षत-विक्षत हो गया। सदर थाना की पुलिस ने शव को एकत्रित किया और अस्पताल भिजवाया। घायल को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed