फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work on installation of modern shed started, workers will come from Jalandhar for construction of foot overbridge.

Sonipat News: आधुनिक शेड लगाने का काम शुरू, फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए जालंधर से आएंगे कर्मी

Thu, 02 Jan 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jan 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Work on installation of modern shed started, workers will come from Jalandhar for construction of foot overbridge.
फोटो 12- सोनीपत स्टेशन पर शेड निर्माण के लिए लोहे के पिलर लगाते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन की सूरत बदलने का कार्य तेजी पकड़ने लगा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक शेड की सुविधा के लिए लोहे के पिलर लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद इन पिलरों पर शेड लगाने का काम किया जाएगा। वहीं स्टेशन पर एक और फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए जल्द जालंधर की कंपनी के कर्मचारी अपना काम शुरू करेंगे। सोनीपत स्टेशन को मार्च तक हाईटेक बनाने के लिए तेजी से कार्य होने लगे हैं। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से करीब 40 हजार यात्री रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से सोनीपत स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से यहां करीब 29 करोड़ रुपये से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर पहले लगे सभी शेड हटा दिए गए थे। अब यात्रियों के लिए यहां आधुनिक शेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूप व बारिश से निजात मिल सके।
विज्ञापन

एक और फुट ओवरब्रिज का होगा जल्द निर्माण
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत से एक और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए बेस तैयार कर लिया गया है। फुट ओवरब्रिज की सीढि़यां आरपीएफ-जीआरपी थाना के पास प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर सभी प्लेटफार्म के साथ स्टेशन के द्वितीय प्रवेश मार्ग की ओर उतारी जाएंगी। ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी जालंधर की कंपनी को सौंपी गई है। करीब 10 दिन के अंदर कंपनी के कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करेंगे। करीब 4.50 करोड़ रुपये की राशि में फुट ओवरब्रिज का निर्माण व बिजली का कार्य शामिल रहेगा।
विज्ञापन

--
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 29 करोड़ से पुनर्विकास किया जा रहा है। भवन निर्माण में तेजी लाने के साथ शेड लगवाने का कार्य शुरू हो चुका है। नए फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed