फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work on building a helipad for the PM's programme has begun, with CCTV arrangements in place.

Sonipat News: पीएम के कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड बनाने का काम शुरू, सीसीटीवी की होगी व्यवस्था

Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Work on building a helipad for the PM's programme has begun, with CCTV arrangements in place.
फोटो 07- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित लघु सचिवालय में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की वीडियो कांफ्र
सोनीपत। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अक्तूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्ताेगी ने सबसे पहले कार्यक्रम के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद कार्यक्रम के लिए तैयार होने वाले हेलीपैड, वीवीआईपी रूट, मुख्य स्टेज, पांडाल, मीडिया सैंटर, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।
विज्ञापन

वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए तय किए गए सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएं। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में जगह निर्धारित की गई है। राई स्थित खेलकूद स्कूल में लोक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वीवीआईपी रूट भी निर्धारित कर लिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कर्मचारियों व सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल के साथ लगते क्षेत्र में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाली बसों को अलग-अलग जगह रोका जाएगा।

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। साथ ही कार्यक्रम के लेआउट को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

उपायुक्त ने बताया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, नगराधीश डॉ. अनमोल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed