फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work of cutting plots on green belt started, DTP issued notice

Sonipat News: ग्रीन बेल्ट पर प्लाॅट काटने का काम शुरू, डीटीपी ने जारी किया नोटिस

Sun, 12 Jan 2025 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Jan 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Work of cutting plots on green belt started, DTP issued notice
गन्नौर। चिरस्मी रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में अवैध काॅलोनी काटने का मामला सामने आया है। दीनदयाल जन आवास योजना के तहत काटी गई काॅलोनी के बाहर कुछ काॅलोनाइजर ने ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से प्लाॅट काटने का काम शुरू कर दिया है। जबकि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रीन बेल्ट में निर्माण नहीं किया जा सकता। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीटीपी विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। डीटीपी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह से अवैध है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस अवैध निर्माण पर नाराजगी जताई। डीटीपी अजमेर सिंह ने बताया कि संबंधित काॅलोनाइजर को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य तुरंत नहीं रोका गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed