फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Won five medals in state level squash championship, selection in national

Sonipat News: राज्यस्तरीय स्क्वाश चैंपियनशिप में जीते पांच पदक, नेशनल में चयन

Wed, 22 May 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 May 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Won five medals in state level squash championship, selection in national
सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के खिलाड़ी ट्रॉफी व पदक दिखाते हुए। स्रोत : व
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय स्क्वाश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम के पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में 20 से 21 मई तक आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के 16 जिलों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में खेल स्कूल राई के आदित्य व वंशिका ने रजत पदक और संस्कृति, विधि व तेजस्वनी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के प्रधानाचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर ने बताया कि 30 वर्षों से स्क्वाश खेल पूरी तरह से बंद किया हुआ था। तीन माह पूर्व ही स्क्वाश खेल को राई स्कूल में पुनः जीवित किया। तीन माह की कड़ी तपस्या से खेल स्कूल पांच पदक जीतने में कामयाब हुआ है। उन्होंने बताया कि पदक विजेता पांचाें खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। कर्नल अशोक मोर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम करने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed