फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women will run farmers' parliament on the last day today in Delhi, the noconfidence motion will be passed

दिल्ली में आज अंतिम दिन महिला चलाएंगी किसान संसद, अविश्वास प्रस्ताव होगा पारित

Mon, 09 Aug 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women will run farmers' parliament on the last day today in Delhi, the noconfidence motion will be passed
कुंडली बॉर्डर पर पत्रकार वार्ता करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकरी। संवाद - फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किसान संसद में सोमवार महिलाएं भाग लेंगी। किसान संसद के अंतिम दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उसके साथ ही अब संयुक्त किसान मोर्चा 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट जाएगा। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया कि गुरनाम सिंह चढूनी मोर्चा के लिए अहम नेता हैं। उनकी नाराजगी को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रविवार देर शाम संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा कि संसद के समानांतर किसान संसद चलाई जा रही है। इसमें 78 घंटे किसानों की संसद ने काम किया। उसमें नए कृषि कानून, दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन में पराली के प्रभाव, विद्युत संशोधन विधेयक, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बहस और चर्चा हुई। किसान मोर्चा ने विपक्ष को चेतावनी पत्र जारी किया था। उसका नतीजा यह रहा कि विपक्ष ने संसद में जोरदार विरोध किया और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रभावशाली तरीके से आवाज उठाई। कई बार संसद चलने नहीं दी।
विज्ञापन

किसान संसद का सोमवार को आखिरी दिन है और इसे महिलाएं चलाएगी। अंतिम दिन किसान संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया जाएगा। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पीएम से इस्तीफे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस के रूप में मनेगा 15 अगस्त
कामरेड इंद्रजीत ने बताया कि 15 अगस्त का दिन किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जिला व तहसील पर सभी किसान अपने ट्रैक्टर और वाहनों पर तिरंगा व संगठन का झंडा लगाकर जुलूस निकालकर आजादी दिवस मनाएंगे। 15 अगस्त को आयोजित सरकारी कार्यक्रमों का संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से विरोध नहीं किया जाएगा।

गुरनाम सिंह चढूनी को जल्द साथ ले आएंगे
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बूटा सिंह ने गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मोर्चे की बैठकों का बहिष्कार करने को लेकर कहा कि मोर्चे में कोई भी नई जत्थेबंदी आती है हम उसकी जांच पड़ताल करके संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल करेंगे। 26 जनवरी को हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हो चुका है। गुरनाम सिंह चढूनी जिन जत्थेबंदियों की बात कर रहे हैं, वह हमारी जानकारी में नहीं थी। चढूनी के साथ हमारी 5 सदस्यीय कमेटी बात करेगी। हमारा आपसी मामला है इस को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। गुरनाम सिंह चढूनी ने संयुक्त मोर्चे से यह पूछा था कि इन जत्थेबंदियों को संयुक्त मोर्चा में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा। हमने कहा था कि किसान संगठनों जांच पड़ताल करके मोर्चे में शामिल किया जाएगा। इन्हीं बातों से नाराज होकर किसान मोर्चा से अलग हो गए गुरनाम सिंह से बातचीत के लिए जो कमेटी बनाई है। वह मोर्चे के लिए अहम है। उनको जल्द साथ लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed