{"_id":"622ba1a1a4074c7faf483ca0","slug":"women-s-softball-competition-shivaji-university-kolhapur-beat-savitri-bai-phule-university-pune-sonipat-news-rtk640847240","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता : शिवाजी विवि कोल्हापुर ने सावित्री बाई फुले विवि पुणे को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता : शिवाजी विवि कोल्हापुर ने सावित्री बाई फुले विवि पुणे को हराया
विज्ञापन
फोटो 22- सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अ?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर की टीम ने सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे की टीम को हराया। वहीं कोटा विश्वविद्यालय की टीम ने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले खेले गए। इनमें प्रतिभागी टीमों ने विपक्षी टीमों के सामने कड़ी चुनौती पेश की।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता में देशभर से 50 विश्वविद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। खेल की शुरुआत पर उन्होंने प्रतिभागी टीमों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. पवन दहिया, पंजाब विश्वविद्यालय के खेल उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक व विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला : शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर की टीम ने एमडीयू, रोहतक की टीम को 2-1 से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की टीम ने एमजी कोट्यम विश्वविद्यालय, केरल की टीम को 9-2 से पराजित किया।
तीसरा मुकाबला : शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर की टीम ने सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे की टीम को 1-0 से मात दी।
चौथा मुकाबला : एमआरटीएम विश्वविद्यालय, नांदेड़ ने विश्वविद्यालय ऑफ केरल की टीम को 5-2 से हराकर मैच अपने पक्ष में किया।
पांचवां मुकाबला : लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, फगवाड़ा की टीम ने डीएवी विश्वविद्यालय, इंदौर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से पराजित किया।
छठा मुकाबला : पीडीवीएस विश्वविद्यालय, सीकर की टीम ने गुजरात विश्वविद्यालय, गुजरात की टीम को 13-3 से हराया।
सातवां मुकाबला : सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर ने स्वर्णिम गुजरात खेलकूद विश्वविद्यालय, गुजरात की टीम को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से पराजित कर दिया।
आठवां मुकाबला : कालीकट विश्वविद्यालय, कालीकट की टीम ने मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई की टीम को 9-2 से पराजित कर दिया।
नौवां मुकाबला : एसआरटीएम विश्वविद्यालय, नांदेड़ की टीम ने राजस्थान विश्वविद्यालय, राजस्थान की टीम को 10-0 से पराजित कर दिया।
दसवां मुकाबला : कोटा विश्वविद्यालय, कोटा ने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर को कड़े संघर्ष के बाद 5-4 से पराजित किया।