फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women celebrated Teej festival by swinging and singing songs

Sonipat News: महिलाओं ने झूला झूलकर मनाया तीज उत्सव, सुनाए गीत

Fri, 18 Jul 2025 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Teej festival by swinging and singing songs
फोटो 17- सोनीपत शहर में तीज उत्सव मनाती इनर व्हील क्लब स्वर्ण सोनीपत की पदाधिकारी व सदस्य। स्रो
सोनीपत। इनरव्हील क्लब स्वर्ण सोनीपत की ओर से शहर में तीज का पर्व पारंपरिक अंदाज एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की सचिव मंजू छिक्कारा के निवास पर किया गया। करीब 35 महिला सदस्यों ने तीज उत्सव में प्रतिभागिता की। उप प्रधान ऊषा भंडारी ने सभी महिलाओं का तिलक लगाकर व चुनरी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्यों ने झूला झूलकर की। सभी को तीज के पारंपरिक पकवान जैसे पकौड़े, गुलगुले व घेवर सभी को परोसे गए। तत्पश्चात महिलाओं ने तंबोला व कई रोचक खेलों में भाग लिया। नृत्य, गायन व प्रतिभा प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिता के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आकर्षक का केंद्र तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें पांच प्रतिभागियों में से लकी ड्राॅ के माध्यम से शालू त्यागी को तीज क्वीन चुना गया। उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान विभा कुमार, पूर्व प्रधान नीतू दहिया, कोषाध्यक्ष सुमन खन्ना, सचिव मंजू छिक्कारा ने निर्मला शर्मा, संतोष राठी, निर्मल चौधरी, प्रेमा शर्मा, अनुराधा, रोशनी, अर्चना, बिंदु शर्मा व चारु दुआ सहित प्रतिभागियों को टैलेंट पुरस्कार वितरित किए। रेखा राणा, मनीषा, सविता शर्मा ने तीज के गीत सुनाए। कार्यक्रम में सीमा मक्कड़, अंजना, अनीता, भाभा, अल्पना, सुमनलता, पूर्णिमा, सुशीला, सुनीला, अधिवक्ता रक्षा, इंदु भौरिया, पूनम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed