{"_id":"6478ef870bfee7f6ce08af84","slug":"womans-murder-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-726-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रिढाऊ में खेत से लौटते समय हमले का शिकार हुई महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी गुलाब को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव रिढाऊ निवासी राकेश ने 24 अप्रैल को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी मधु व बेटी सोनी खेत से वापस आ रही थीं। इस दौरान जब वह उनके बड़े भाई के घर से आगे से गुजर रही थी तो उनके भतीजे की बहू साक्षी ने उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की थी। मधु ने घर आकर उन्हें बताया था। इसी दौरान उनका भाई गुलाब उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा था और धमकियां देने लगा था। उन्होंने अपने भाई को गालियां देने से रोका था तो उसने डंडे से उसके हाथ पर वार किया था। राकेश का आरोप था इसके बाद उसने उनकी पत्नी के सिर पर लगातार दो वार किए थे और जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया था। मधु को पीजीआई, रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में 6 मई को मधु की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी थी। पुलिस मामले में गुलाब को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब साक्षी को भी गिरफ्तार कर लिया है।