फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   woman riding bike, two injured after hitting a tractor

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
woman riding bike, two injured after hitting a tractor
सोनीपत। गांव निजामपुर माजरा के पास बाइक की टैक्टर से टक्कर के बाद बाइक सवार महिला की मौत हो गई और बाइक चालक व एक अन्य महिला घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाइक चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रोहतक के गांव इस्माइला निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक पर फरमाणा आया था। जब वह वापस जा रहा था तो रास्ते में उसे गांव जसराणा की दो महिलाएं मिल गई। उन्होंने अपने गांव तक छोडऩे के लिए उससे लिफ्ट ले ली। उसने महिला शांति व मीनू को बाइक पर बैठा लिया। जब वह निजामपुर के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर अचानक सडक़ पर उनके सामने आ गया। जिससे उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे विक्की व दोनों महिलाएं सडक़ पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान शांति की मौत हो गई। वहीं मीनू और विक्की का उपचार चल रहा है। मामले की सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed