फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman returning from temple molested, gate locked

Sonipat News: मंदिर से लौट रही महिला से छेड़छाड़, गेट पर ताला जड़ा

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from temple molested, gate locked
गन्नौर। गन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर की साध्वी से मिलने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का आरोप गांव के ही दो व्यक्तियों पर लगा है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि गांव के दो व्यक्तियों ने मंदिर में आए उसके पति की पिटाई की और साध्वी को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं ग्रामीणों ने साध्वी पर भी आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है और मंदिर के गेट पर ताला जड़ दिया।
महिला ने बताया कि वह 5 मई को गांव के मंदिर में साध्वी के पास गई थी। वह जब मंदिर से घर लौट रही थी तो रास्ते में गांव के एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद रात के समय मंदिर में मौजूद उनके पति की गांव के अन्य दो लोगों ने शराब के नशे में पिटाई कर दी। आरोपियों ने साध्वी को भी जान से मारने की धमकी दी। उनके शिष्यों के साथ बदसलूकी की। 7 मई को आरोपियों ने फिर मंदिर पहुंचे दिव्यांग की भी पिटाई की। गन्नौर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गेट पर बरसाते हैं ईंट-पत्थर
साध्वी ने बताया कि दो लोग शराब पीकर मंदिर में आते रहे हैं। दोनों व्यक्ति मंदिर में उनके कमरे के गेट पर ईंट व पत्थर बरसाते हैं। छह महीने पहले भी उनके शिष्यों की पिटाई की थी। उनकी उपस्थिति में दोनों ने उनके कमरे पर ताला जड़ दिया और मंदिर में खड़ी बाइक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने मंदिर पर जड़ा ताला
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने साध्वी पर आरोप लगाए हैं कि वह मंदिर में पहुंचने वाले ग्रामीणों के साथ गलत व्यवहार करती है। ग्रामीणों को अपने साथ रहने वाले लड़कों से पिटवाती है। शनिवार देर रात में भी गांव के एक व्यक्ति को अपने साथ रहने वाले लड़कों से पिटवाया। रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और साध्वी का सारा सामान बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत ने भी ग्रामीणों के कहने पर साध्वी को मंदिर में नहीं रखने का फैसला लिया। साध्वी के खिलाफ थाना गन्नौर में लिखित में शिकायत दी। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों की तरफ से मिली शिकायत पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed