फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman dies due to hanging in suspicious condition, dowry murder case

महिला की संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत, दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 30 May 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to hanging in suspicious condition, dowry murder case
रेनू का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
शहर के गोकुल नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

रोहतक के सैनीपुरा निवासी गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रेनू की शादी दो साल पहले गोकुल नगर के विकास के साथ हुई थी। उसका एक बच्चा है। शादी के बाद से ही रेनू का पति विकास और परिवार के लोग उसको परेशान रखते हैं। शादी में पर्याप्त धनराशि खर्च करने के बाद भी वह कम दहेज लाने का ताना देकर उसको प्रताड़ित करते थे। उसके पिता ईश्वर गुप्ता ने रिश्तेदारों को साथ लेकर कई बार समझाने का प्रयास किया। एक बच्चा होने के बाद भी हालात सामान्य करने के प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल के लोग रेनू का उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन

गौरव गुप्ता ने बताया कि उनको रविवार दोपहर बाद सूचना मिली कि रेनू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह सूचना पाकर सोनीपत पहुंचे तो रेनू का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले में फंदा लगा था। उनको आशंका है कि रेनू की दहेज के लिए हत्या की गई है। ससुराल के लोगों ने हत्या करके उसके शव को फंदा पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की साजिश की है। गौरव गुप्ता की सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गहनता से जांच कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed