फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman dies due to bike collision, six-year-old son serious

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, छह साल का बेटा गंभीर

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision, six-year-old son serious
मुरथल(सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर सवारी का इंतजार कर रहे मां-बेटे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला की मौत हो गई। वह मुरथल में गरम-धरम ढाबा पर काम करती थी। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के गोपालगंज जिले के गांव कतालपुर के रहने वाले शहाबुद्दीन ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल परिवार के साथ आरके कॉलोनी में रहते हैं। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं, जबकि उसकी पत्नी जरीना बेगम मुरथल में गरम-धरम ढाबा पर कर्मचारी थीं। मंगलवार को उनका छह साल का बेटा भी जरीना बेगम के साथ में ही ढाबा पर आया था। वह मंगलवार देर शाम को करीब साढ़े सात बजे अपनी पत्नी और बेटे को ढाबा से लेकर घर के लिए चल दिए थे। उन्होंने गरम-धरम ढाबा के सामने की हाईवे की लेन पार कर ली थी और वह पानीपत से दिल्ली जाने वाली लेन के बराबर में सवारी के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान पानीपत की साइड से एक बाइक आई और उनकी पत्नी जरीना और बेटे अनवर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शहाबुद्दीन ने बताया कि वह लोगों की मदद से घायल पत्नी और बेटे को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान जरीना बेगम ने दम तोड़ दिया। अनवर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बाइक गिरने से उसके चालक को भी चोट लगी है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंबेटासोवा का रहने वाला जाबीर हुसैन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed