फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman beaten up for opening buffalo in cattle shed

Sonipat News: पशुवाड़े में भैंस खोलने गई महिला को पीटा

Fri, 11 Oct 2024 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Oct 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for opening buffalo in cattle shed
गोहाना। गांव रूखी में पशुबाड़े में भैंस खोलने गई महिला की गांव के ही लोगों ने पिटाई कर दी। इससे महिला घायल हो गई। महिला का आरोप है कि उनके गले से मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स भी गायब हो गए। महिला की शिकायत पर थाना बरोदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि वह घर से कुछ दूर दलबीर के प्लाॅट में पशु बांधते हैं। सोमवार को वह सुबह करीब साढे आठ बजे प्लाॅट में पशु खोलने के लिए गई थी। इस दौरान पड़ोसी सुनीता ने उनका रास्ता रोककर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सुनीता का लड़का कृष्ण भी पत्नी सहित वहां आया और उसकी पिटाई की। झगड़े के दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स गुम हो गए। शोर मचाने पर लोग आने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed